रिपोर्टर: प्रमोद सिन्हा
<span;>गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने आज छावनी लाइन, गाजीपुर स्थित अपने कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित एवं पेरिस ओलंपिक 2024 के कांस्य पदक विजेता राजकुमार पाल को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया।
<span;>इस अवसर पर डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि राजकुमार पाल ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अनुशासन और अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर न केवल गाजीपुर, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी सफलता प्रत्येक गाजीपुरवासी के लिए गर्व का विषय है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर ओलंपिक जैसे विश्वस्तरीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करना और पदक जीतना उनकी असाधारण प्रतिभा एवं वर्षों के संघर्ष का परिणाम है।उन्होंने कहा कि राजकुमार पाल की उपलब्धियों में पेरिस ओलंपिक 2024 का कांस्य पदक, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 एवं हॉकी एशिया कप 2025 का स्वर्ण पदक तथा एशियन गेम्स 2026 का स्वर्ण पदक शामिल है। हॉकी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होना भी पूरे जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है
<span;>डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि गाजीपुर की धरती प्रतिभाओं से समृद्ध है। यहां के युवाओं में खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपार क्षमता है। आवश्यकता है कि उन्हें उचित मार्गदर्शन, संसाधन और प्रोत्साहन मिले। राजकुमार पाल की सफलता आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजकुमार पाल भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।<span;>इस अवसर पर उन्होंने राजकुमार पाल को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
<span;>इस अवसर पर डॉ. अवधेश बिंद जी, श्रीमती विभा पाल जी, ग्राम प्रधान महाराज नंदू पासी जी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा गाजीपुर के जिला महामंत्री रंजीत कुमार जी, श्रीमती कमला गिरी जी, श्रीमती निहरका बिंद जी, श्रीमती सुमन वर्मा जी, तेजप्रकाश कुशवाहा जी, विनोद दुबे जी, ग्राम प्रधान श्लोक बिंद जी, ग्राम प्रधान अनूप बिंद जी, ऋषिकेश बिंद जी, देवनाथ कुशवाहा जी एवं श्रीमती रोली शर्मा जी सहित अनेक गणमान्यजन, जनप्रतिनिधिगण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।गाजीपुर की माटी के इस लाल की उपलब्धियों पर आज पूरा जनपद गौरवान्वित है।