लक्ष्मनपुर पुलिया से 315 बोर तमंचे के साथ बदमाश गिरफ्तार, 5 मुकदमे पहले से दर्ज

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को थाना बहरियाबाद के उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार उपाध्याय अपनी टीम के साथ लक्ष्मनपुर पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान राकेश राम पुत्र हरिश्चन्द्र, निवासी मीरपुर, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। उसके विरुद्ध जनपद गाजीपुर के बहरियाबाद और जनपद मऊ के मुहम्मदाबाद थाने में लूट, चोरी, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के कुल 05 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।