रिपोर्टर: सुमित श्रीवास्तव,
गाजीपुर। थाना कासिमाबाद क्षेत्र के ग्राम राजापुर कला में मारपीट और हत्या की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 वांछित अभियुक्तों को हिरासत में लिया है।
21 नवम्बर को आपसी विवाद के दौरान अभियुक्तों ने वादी के भाई छोटेलाल राजभर और उनके साथी राहुल बिन्द के साथ मारपीट की थी, जिसमें छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में थाना कासिमाबाद पर मु0अ0सं0 432/2026 धारा 191(2), 191(3), 115(2), 110 एवं 105 बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए सुनील बिन्द, अनिल बिन्द, प्रदीप यादव, नीरज कन्नौजिया, मनीष पाल, मदन यादव, राहुल राजभर और रोहित राजभर को हिरासत में लिया। सभी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।