एक किलो गांजा के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
रेवतीपुर (गाजीपुर)। अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत थाना रेवतीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष धर्मदास सिद्धार्थ के नेतृत्व में उ0नि0 बृज भूषण दुबे मय हमराह टीम द्वारा दिनांक 18.10.2026 को पकड़ी मोड़ पुलिया के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान बक्सर (बिहार) निवासी अभियुक्त छोटे राम पुत्र उमाशंकर राम (25 वर्ष), निवासी नई बाजार अकरौला, थाना नगर, जिला बक्सर को 1 किग्रा नाजायज गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है, व एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 121/2026 धारा 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।