रिपोर्टर: सुमित श्रीवास्तव,
गाजीपुर। चोचकपुर में लगने वाले ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का सोमवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
मेला परिसर में लाइटिंग और भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है, जिसे आज शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। यातायात को सुगम रखने के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है।
झूलों की मजबूती और सुरक्षा मानकों की जांच पीडब्ल्यूडी से कराई जाएगी। वहीं खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं।
