रिपोर्टर :प्रमोद सिन्हा
<span;>गाज़ीपुर /जमानिया नगर पालिका परिषद जमानियां में विभिन्न जनहितैषी मांगों को लेकर सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 23 वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से आंदोलनरत सभासदों की मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से आक्रोश और गहरा गया है। शुक्रवार को सभासदों ने विरोध जताते हुवे अपनी बाहो में काली पट्टी बांधकर नगर पालिका अध्यक्ष और पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान सभासदों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी व्यक्तिगत विरोध के तहत नहीं, बल्कि नगर की जनता के हक और विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए चलाया जा रहा है। इस दौरान सभासदो ने कहा की हमारी मांगो को अगर नहीं माना गया तो दिन सोमवार 2 नवंबर को सामूहिक इस्तीफे दिया जायेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सामूहिक इस्तीफे के बाद भी आंदोलन थमेगा नहीं, बल्कि आम जनता को साथ लेकर व्यापक स्तर पर शांतिपूर्ण जनांदोलन छेड़ा जाएगा। पालिका प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सभासदों ने कहा कि जनहित की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
<span;>सभासदों का गंभीर आरोप है कि शासनादेश के दिशा निर्देश का उलघन करके नगर में कार्य कराया गया हैं। वही नहीं आउट सोर्सिग कर्मचारियों को निजी कार्यों में प्रयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। रोक के बावजूद नगर में नवीन गृहकर (हाउस टैक्स) की वसूली की जा रही है। इसके अतिरिक्त आउटसोर्सिंग कर्मियों की तैनाती, उनके कार्य और जिम्मेदारियों का विवरण सार्वजनिक करने से कतराया जा रहा है। उन कर्मचारियों के दुरप्रयोग से नगर के आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही बोर्ड बैठकों में पारित विकास प्रस्तावों को ठंडे बस्ते में डालने पर भी गहरा रोष है। इस दौरान धरना स्थल पर प्रमुख रूप से राकेश प्रजापति, रजनीकांत उपाध्याय, सुरेन्द्र चौधरी साहू, प्रमोद यादव, सचिन वर्मा, अंजनी गुप्ता, शिवबचन यादव, उमराव यादव, मोहन राम, अरशद, आमिर उर्फ गोलू सहित अन्य सभासद उपस्थित रहे।