गाजीपुर में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, PET परीक्षा के चलते DM ने घोषित किया अवकाश

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के चलते जनपद गाजीपुर में 30 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कार्यालय ज्ञाप संख्या मा0/7672-76/2026-27 दिनांक 29/10/2026 जारी करते हुए 30 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को एक दिवसीय शैक्षणिक अवकाश घोषित किया है।
आदेश के अनुसार UPSSSC की PET परीक्षा 25, 30 अक्टूबर और 01 नवम्बर 2026 को दो पालियों में आयोजित हो रही है। शासन के कार्मिक अनुभाग-3 के आदेश संख्या 1143/47-का-3-2026 के अनुपालन में यह अवकाश घोषित किया गया है। इसके तहत जिले में संचालित समस्त बोर्डों के कक्षा 01 से 12 तक के सभी विद्यालयों में 30 अक्टूबर को पढ़ाई नहीं होगी।
आदेश में यह भी कहा गया है कि जिन शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी परीक्षा केन्द्रों या प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगाई गई है, वह यथावत अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।