रिपोर्टर प्रमोद सिन्हा
<span;>गाज़ीपुर बासूपुर (सैदपुर), जय मां राजकुमारी देवी सिलाई एवं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण संस्था तथा श्याम सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 28 नवंबर 2026 को सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में 21 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। इसी क्रम में गुरुवार, 19 नवंबर को ग्राम एवं पोस्ट बासूपुर में सभी 21 कन्याओं का हुआ फलदान का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
<span;>कार्यक्रम के दौरान जय मां राजकुमारी देवी सिलाई एवं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण संस्था की संस्थापक श्रीमती ज्योति पांडेय तथा श्याम सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक श्री कमलेश यादव ने सभी 21 जोड़ों को फल, मिठाई, साड़ी, चूड़ी सेट, मेकअप किट एवं शेरवानी सूट उपहार स्वरूप भेंट किए। इस अवसर पर आयोजकों ने सभी कन्याओं को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
<span;>संस्थापकों ने कहा कि सामूहिक विवाह का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना है। सर्वजातीय सामूहिक विवाह के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और समानता का संदेश भी प्रसारित होगा।
<span;>इस अवसर पर नीलिमा मिश्रा, ज्योति पांडेय, कमलेश यादव, कैलाश नाथ मिश्रा, आकाश यादव, विकास, जयानंद पांडेय, गंगाराम एवं सिन्हा जी सहित जिले और क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
<span;>28 नवंबर को होने वाला यह सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक एकता, सहयोग और बेटी सम्मान की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित होगा।