
गाज़ीपुर ।
जनपद के भड़सर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय अजय प्रजापति की मौत हो गई। वह अपनी मोपेड से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी ।
मृतक अजय प्रजापति, स्वर्गीय सम्पति प्रजापति के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे यह हादसा हुआ, जब वह अपनी टीवीएस विक्की मोपेड से कहीं जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े ।
इस घटना की सूचना मिलते ही भड़सर चौकी इंचार्ज सुनील शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल अवस्था में अजय प्रजापति को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल मऊ भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया ।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गाज़ीपुर मोर्चरी हाउस भेज दिया है। इस संबंध में चौकी प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है
इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
