रिपोर्टर: सुमित श्रीवास्तव,
गाजीपुर। थाना खानपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को अनौनी बाजार से पकड़कर अपने गिरफ्त में लिया।
पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को उ0नि0 रविन्द्र सिंह मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि ग्राम अनौनी में हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त अनौनी बाजार में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि यह पूरा मामला ग्राम अनौनी में शुभम पाण्डेय व अन्य के साथ हुई मार-पीट से जुड़ा है। इस सम्बन्ध में थाना खानपुर पर मु0अ0सं0 312/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 125, 118(1), 110, 352, 351(3), 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रेम शंकर चौबे (59) पुत्र स्व0 बच्चन चौबे निवासी ग्राम अनौनी थाना खानपुर गाजीपुर व अमित कौस्तुभ पाण्डेय उर्फ गगन पाण्डेय (35) पुत्र राधेश्याम पाण्डेय निवासी ग्राम करमपुर थाना खानपुर गाजीपुर के निवासी है।
गिरफ्तार हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्यवाही गयी।