रिपोर्टर: सुमित श्रीवास्तव,
गाजीपुर। पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा गाजीपुर एवं वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश रुद्रा पांडे को काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा नवनियुक्त किया गया है।
उनके मनोनयन की खबर मिलते ही जनपद सहित पूरे काशी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बधाई देने वालों ने कहा कि रुद्रा पांडे जी ने जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय के लिए उनके प्रयास सराहनीय रहे हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में उनके नेतृत्व में काशी क्षेत्र में महिला मोर्चा और अधिक सशक्त, संगठित एवं सक्रिय होगा। सभी ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।
