रिपोर्टर: सुमित श्रीवास्तव,
गाजीपुर। जिला जज एवं पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को राजकीय संप्रेषण गृह किशोर (बाल सुधार गृह) का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला जज ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को परखते हुए बैरकों की सघन तलाशी ली। साथ ही पूरे परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया गया।
इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे किशोरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। किशोरों ने अपनी दिनचर्या, पढ़ाई, भोजन और अन्य सुविधाओं के बारे में उन्हें अवगत कराया।
इस अवसर पर जिला जज एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षा व नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा किशोर अपचारियों के स्वास्थ्य व खान-पान का विशेष ध्यान रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि किशोरों के सुधार और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर रखी जाएं।

