रिपोर्टर: सुमित श्रीवास्तव,
<span;>गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी ने जनपद गाजीपुर के हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को अर्जुन अवार्ड प्रदान किया।
उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन को यह सम्मान मिला है। हॉकी के मैदान पर शानदार प्रदर्शन और भारतीय हॉकी टीम की सफलता में उनके अहम योगदान ने उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना दिया है।
उनकी इस उपलब्धि से जनपद, प्रदेश और पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। यह सम्मान वर्षों के संघर्ष और मेहनत का प्रतिफल है। क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद व समस्त प्रशिक्षकों ने राजकुमार पाल को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।