सैदपुर और जखनियाँ में 3 और 5 नवंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 35000 तक मिलेगा वेतन

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
UP रोजगार मिशन 2026: गाजीपुर में दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन, 25 से अधिक कंपनियां करेंगी चयन
3 को सैदपुर और 5 को जखनियाँ में रोजगार मेला, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन-2026 के तहत जनपद गाजीपुर के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पहला रोजगार मेला 3 नवंबर 2026 को सैदपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होगा। इसका आयोजन मोतीलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सैदपुर (निकट रेलवे क्रॉसिंग) के परिसर में किया जाएगा। वहीं दूसरा मेला 5 नवंबर 2026 को जखनियाँ विधानसभा क्षेत्र में पं. मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, सिखड़ी, जखनियाँ में लगाया जाएगा। दोनों मेलों का समय सुबह 10 बजे से रहेगा।
रोजगार मेला प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि इस मेले में प्रमोकाश आउटसोर्स सर्विस, अतुल ऑटो, केविन पाइप, विशाल बियरिंग्स, कोरोना रेमेडीज, सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स, गैलेक्सी चेन, हिंडाल्को, टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट, सुब्रोस, एमआरएफ टायर्स और गाजीपुर रोडवेज सहित 25 से अधिक नामी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन 12 हजार से 35 हजार रुपये मासिक वेतन पर किया जाएगा। मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा धारक युवा अपने बायोडाटा के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि यह रोजगार मेला पूर्णतया निःशुल्क है। युवाओं से अपील की गई है कि वे समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।