मिशन शक्ति फेज-6 अभियान तेज, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने किया पैदल गश्त

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
मिशन शक्ति के तहत जनपद में पुलिस का सघन अभियान, एंटी रोमियो टीम ने शोहदों पर की कार्यवाई
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत जनपद गाजीपुर पुलिस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों के मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति के उद्देश्य के बारे में जागरूक किया और उन्हें सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी।

वहीं एंटी रोमियो टीम ने जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थानों, स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान मनचलों और शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।