सादात पुलिस को मिली सफलता, 10 खोए हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक सैदपुर के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी अभियान के तहत थाना सादात पुलिस टीम को सफलता मिली है।
थाना प्रभारी सादात के नेतृत्व में सीसीटीएनएस कार्यालय में नियुक्त पदाधिकारियों की मदद से पुलिस टीम ने कुल 10 अदद खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोनों को उनके वास्तविक स्वामियों को थाने पर बुलाकर सकुशल सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर सभी लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
मोबाइल प्राप्त करने वाले लाभार्थियों के नाम क्रमशः नन्द कुमार पाण्डेय, वीरेन्द्र पाल, विश्वजीत निराला, विनोद कुमार, हरिकेश, सोनू कुमार, अनिल विश्वकर्मा, लालू राजाराम, अनीश यादव व रोहन कुमार उपस्थित रहे।
वही बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में अमित कुमार कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A, कांस्टेबल राघवेन्द्र त्रिपाठी, कांस्टेबल सिकन्दर, महिला कांस्टेबल प्रियंका थाना सादात, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।