वरिष्ठ पत्रकार दुर्गविजय सिंह के निधन पर शोकसभा, पत्रकार भवन पर पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
गाजीपुर। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य दुर्गविजय सिंह के असामयिक निधन पर संगठन कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया।
बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार दुर्गविजय सिंह का निधन दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को हो गया था। उनकी आत्मा की शांति के लिए आज एसोसिएशन कार्यालय पर शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
शोकसभा में संरक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव, सूर्यवीर सिंह, अनिल उपाध्याय, आलोक त्रिपाठी, पवन श्रीवास्तव, विनय तिवारी, विनोद गुप्ता, राममनोज त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, रामजन्म कुशवाहा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दुर्गविजय सिंह एक निर्भीक और मिलनसार पत्रकार थे। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।