पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, एसपी ने शहीद स्मृति स्थल पर अर्पित किए पुष्प

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
देश की सुरक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों की वीरगाथा को किया गया याद
गाजीपुर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन गाजीपुर में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित “शहीद स्मृति स्थल” पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों को पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।

इस दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्य पथ पर शहीद हुए जवानों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान की वीरगाथा के बारे में बताया और उनके पराक्रम को नमन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त सर्किलों के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। सभी ने बारी-बारी से शहीद स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
