मिशन शक्ति 6.0 के तहत मेधावी और साहसी महिलाओं का हुआ सम्मान

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शारदीय नवरात्र पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 6.0 के तहत पुलिस लाइन सभागार कक्ष में भव्य सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर राजेश मिश्रा और क्षेत्राधिकारी नगर समेत जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं, छात्राओं और स्कूली बच्चियों ने प्रतिभाग किया।
बहादुरी, खेल और शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि महिलाओं को सुरक्षित और आत्मनिर्भर माहौल देने की सतत प्रतिबद्धता है। कार्यक्रम में जनपद स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 12 महिलाओं और बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
*पुलिस विभाग से* म0उ0नि0 श्वेता कुमारी (नंदगंज), हे0म0का0 हेमलता पटेल (कासिमाबाद), म0का0 नेहा अग्रहरि (दुल्लहपुर), म0आ0 सरिता (नगसर हाल्ट) को सम्मानित किया गया।

*चिकित्सा क्षेत्र से* डॉ. सुरभि राय और डॉ. स्नेहा सिंह, महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज को सम्मानित किया गया।
*खेल जगत से* तीरंदाजी में खुशी श्रीवास्तव, धुतिकृष्ण, भावना सिंह और ताइक्वांडो में एकता भारद्वाज को सम्मानित किया गया।
*शिक्षा क्षेत्र से* अनामिका गुप्ता और अंशिका मिश्रा, लूदर्स कान्वेंट कॉलेज सहित अन्य टॉपर छात्राएं इसके अलावा दिव्यांग सशक्तिकरण और एनजीओ के माध्यम से सामाजिक उत्थान में काम करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया सशक्तिकरण का संदेश कार्यक्रम को जीवंत बनाने के लिए स्कूली छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा पर आधारित नाटक, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

अंत में उपस्थित सभी महिलाओं और बच्चियों को महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन 1090, 112 और 181 तथा उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।