महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा और हेल्पलाइन के गुण

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
मिशन शक्ति 6.0 के तहत पुलिस ने गांव-गांव जाकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर – 1090, 112 और 1930 की दी जानकारी
गाजीपुर। महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की भावना पैदा करने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण (फेज-6.0) के तहत गाजीपुर पुलिस ने मंगलवार को जनपद भर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना मरदह, जमानियां, शादियाबाद समेत जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कस्बों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों के आसपास चौपाल लगाई।टीम ने छात्राओं और महिलाओं को न सिर्फ हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, बल्कि नए कानूनों और साइबर अपराध से बचने के तरीके भी बताए।
पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं इन नंबरों पर तुरंत मदद ले सकती हैं – 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपात सेवा), 101 (फायर), 102/108 (एंबुलेंस), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन)।
वही साइबर ठगी और नए कानून की भी दी जानकारी देते हुए बताया कि ओटीपी फ्रॉड, फर्जी एसएमएस लिंक, वेबसाइट लिंक और सोशल मीडिया पर प्राइवेसी बनाए रखने के गुर सिखाए गए। साथ ही भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) में महिलाओं से जुड़े नए प्रावधानों के बारे में भी बताया गया।
इसके अलावा पंफलेट बांटकर सरकार की निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना और महिला शक्ति केंद्र योजना जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और स्थानीय थाने पर बने मिशन शक्ति केंद्र के बारे में भी अवगत कराया गया।
