रिपोर्टर: सुमित श्रीवास्तव,
<span;>गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नोनहरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारण्टी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारण्टी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार न्यायालय सिविल जज (जू०डी०) FTC-III, जनपद गाजीपुर द्वारा निर्गत NBW फौ०वा०सं० 6741/12 धारा 494, 109, 504, 506 भा०द०वि०, संतरा बनाम सुभाष मामले में वारण्टी चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चन्दन पुत्र बाबुल, निवासी ग्राम मिरदादपुर, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने शुक्रवार को उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।
यह गिरफ्तारी उप निरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी, चौकी प्रभारी अटवा मोड़ मय हमराह, थाना नोनहरा की टीम द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय गाजीपुर में पेश किया जा रहा है। थाना नोनहरा पुलिस का कहना है कि वारण्टियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।