रिपोर्टर: सुमित श्रीवास्तव
<span;>गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे महिला सहायता प्रकोष्ठ / परिवार परामर्श केंद्र ने गुरुवार एक बार फिर मानवता और परिवार को जोड़ने की मिसाल पेश की है। केंद्र पर पति-पत्नी विवाद से जुड़े कुल 17 मामलों की सुनवाई की गई। काउंसलरों और महिला पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को बड़े ही धैर्य के साथ सुना और समझाया।
सुनवाई के दौरान बड़ी सफलता तब मिली जब लंबे समय से आपसी मतभेद के चलते अलग रह रहे 03 दंपतियों के बीच सुलह करा दी गई। सभी गिले-शिकवे भूलकर तीनों जोड़े फिर से एक साथ खुशी-खुशी रहने के लिए राजी हो गए और केंद्र से उनकी सकुशल विदाई कराई गई।
इसके अलावा 02 प्रकरणों में आपसी सहमति से समझौता होने पर पत्रावली बंद कर दी गई, 04 प्रकरणों में विधिक परामर्श देकर निस्तारण किया गया, जबकि 02 प्रकरणों में दोनों पक्षों के उपस्थित न होने पर पत्रावली बंद की गई। शेष मामलों में अगली तारीख नियत की गई है। इस सराहनीय कार्य में काउंसलर कमरूद्दीन, महिला आरक्षी रोली सिंह, महिला आरक्षी संध्या, महिला आरक्षी सविता, महिला आरक्षी रागिनी चौबे और आरक्षी शिव शंकर यादव का विशेष योगदान रहा।