रिपोर्टर: सुमित श्रीवास्तव,
गाजीपुर। धनतेरस और दीपावली से ठीक पहले जनपद पुलिस ने 251 लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। उनका खोया हुआ मोबाइल फोन उन्हें वापस मिल गया है। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस को दिल से धन्यवाद दिया।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर और सभी क्षेत्राधिकारियों के मार्गदर्शन में स्वाट और सर्विलांस सेल की टीम ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 251 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे गए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 58 लाख 23 हजार 200 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, इस साल 01 जनवरी 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक सर्विलांस टीम ने कुल 859 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1 करोड़ 99 लाख 28 हजार 800 रुपये है।
इस पूरी कार्रवाई में स्वाट टीम प्रभारी उप निरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह और सर्विलांस सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुमित बालियान के साथ मुख्य आरक्षी सन्नी कुमार नागर, आरक्षी सौरभ सिंह, विकेश कुमार, दिनेश सिंह, निर्भय सिंह, मयंक सिंह और विवेक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।