रिपोर्टर: सुमित श्रीवास्तव
<span;>गाजीपुर। जनपद के थाना खानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त सूचना के अनुसार थाना खानपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 339/2026 धारा 137(2), 65(1), 64(2)(K), 351(3) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट के मामले में नामजद अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। सोमवार को थानाध्यक्ष खानपुर रोहित कुमार मिश्रा मय हमराह बढ़ीपुर चौराहे पर चेकिंग पर मामूर थे, तभी मुखबिर खास से सूचना मिली कि उक्त मामले का नामजद अभियुक्त बिहारीगंज डगरा रेलवे क्रासिंग के पास मौजूद है और भागने की फिराक में है।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त कन्हैया कुमार पुत्र जीरालाल, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम कुढ़ालम्बी, थाना खानपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष खानपुर रोहित कुमार मिश्रा मय हमराह शामिल रहे।