26 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित, महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
यूपी सरकार ने वाल्मीकि जयंती पर बदला फैसला, प्रतिबंधित से सार्वजनिक अवकाश में तब्दील
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अब पूरे UP में छुट्टी, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
लखनऊ/गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर बड़ा फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा रविवार दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कल 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
आपको बता दें कि सामान्य प्रशासन अनुभाग की पूर्व विज्ञप्ति संख्या-671/तीन-2025-39(2)-2016 दिनांक 17 नवम्बर, 2025 द्वारा वर्ष 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था, जिसमें प्रस्तर-2(II) निबन्धित अवकाशों की सूची के क्रमांक 24 पर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर को निबन्धित (प्रतिबंधित) अवकाश घोषित किया गया था।
शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त अब इसे संशोधित करते हुए निबन्धित अवकाश से बदलकर सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन नहीं होगा।
इस संबंध में प्रमुख सचिव एस०वी०एस० रंगा राव द्वारा डिजिटल हस्ताक्षरित आदेश जारी कर दिया गया है। तदनुसार 17 नवम्बर 2025 की पुरानी विज्ञप्ति इस सीमा तक संशोधित समझी जायेगी, शेष अंश यथावत रहेंगे।
