रिपोर्टर: सुमित श्रीवास्तव,
गाजीपुर। के थाना भुड़कुड़ा क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 21 वर्षीय युवक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
थाना भुड़कुड़ा में मु0अ0सं0 264/26 धारा 65(1), 351(3) बीएनएस व 3/4 (2) पॉक्सो एक्ट के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले में एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप था, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
चौकी प्रभारी मंझनपुर उप निरीक्षक सुनील सिंह अपनी टीम के साथ आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी भुड़कुड़ा महाविद्यालय के पास देखा गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आज भुड़कुड़ा महाविद्यालय के सामने तिराहे के पास से आरोपी को धर दबोचा।
अभियुक्त की पहचान अभिषेक विश्वकर्मा पुत्र धर्मवीर विश्वकर्मा, निवासी ग्राम करंजी हरिहर, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।