रिपोर्टर: सुमित श्रीवास्तव
<span;>गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी अभियान “मिशन शक्ति फेज-6” के तहत जनपद में सोमवार को पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया।
जनपद के सभी सर्किल और थानों की पुलिस टीमें एक साथ सड़क पर उतरीं और मिशन शक्ति को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। पुलिस द्वारा इस अभियान को दो स्तर पर चलाया गया जिसमें पैदल गश्त कर सभी थाना क्षेत्रों के मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले चौराहे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मॉल, संवेदनशील गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल ने पैदल गश्त करते हुए जागरूकता अभियान इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं, छात्राओं और आम नागरिकों को रोक-रोक कर मिशन शक्ति के उद्देश्य के बारे में बताया। महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090- वीमेन पावर लाइन, 112- पुलिस आपातकालीन सेवा, 181- महिला हेल्पलाइन, 108- एंबुलेंस सेवा और 1098- चाइल्ड लाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के टिप्स भी दिए गए।
वही अभियान के तहत पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, पार्क और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध युवकों से पूछताछ की गई और शोहदों, मनचलों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। टीम ने कई मनचलों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा और दोबारा ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि योगी सरकार की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना पैदा करना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में बेखौफ होकर जीने का माहौल देना है। साथ ही आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी महिला के साथ छेड़छाड़ या अपराध की घटना होती है तो तुरंत 1090 या 112 पर सूचना दें, पुलिस तत्काल मदद के लिए पहुंचेगी।