शांतिभंग की आशंका पर बड़ी कार्यवाही, कोतवाली पुलिस ने 11 लोगों को किया गिरफ्तार

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
गाजीपुर। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कप्तान विनय कुमार सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के विरुद्ध बीएनएसएस की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में चौकिया निवासी भरत सिंह यादव (54) व उनका पुत्र अमन यादव (19), सिसवार निवासी बिन्द्राज सिंह यादव (38), सोनू यादव (37) व मृत्युंजय यादव (20), बरहनिया निवासी सोनू बिन्द (23) व युवराज बिन्द (22), सबुआ सहेड़ी निवासी अनुराग पासवान (21), बड़ी बाग चुंगी निवासी राहुल खरवार (37), बिरहिमाबाद बबेड़ी निवासी सत्येन्द्र कुमार उर्फ सतीश (22) तथा नियाजी निवासी जितेन्द्र चौधरी (47) शामिल हैं।
सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया है और नियमानुसार चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 राम मिलन यादव मय हमराह, उ0नि0 शिवाकांत मिश्रा और उ0नि0 विवेक कुमार पाठक मय हमराह शामिल रहे।