रिपोर्टर: सुमित श्रीवास्तव,
गाजीपुर। शासन के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत जनपद में शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस बल ने पैदल गश्त कर लोगों को मिशन शक्ति के बारे में जागरूक किया। महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, 112 सहित अन्य आपातकालीन नंबरों के बारे में भी बताया गया।
वहीं समस्त थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास, कोचिंग सेंटरों और सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण व चेकिंग कर शोहदों के विरुद्ध कार्रवाई की। संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर उन्हें सख्त हिदायत भी दी गई।
पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आगे भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।


