रिपोर्टर: सुमित श्रीवास्तव
<span;>गाजीपुर। थाना नन्दगंज पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार को को उप निरीक्षक हरीश चन्द्र सिंह ने मय हमराह टीम के साथ दबिश देकर दोनों वारंटियों को उनके घर से पकड़ा।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अनिल कुमार पुत्र स्व0 सदानन्द, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम इमिलिया, थाना नन्दगंज। इनके विरुद्ध मा0 न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गाजीपुर द्वारा फौ0मु0नं0 5740/20 में गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था व पुनीत खरवार पुत्र चन्द्रिका खरवार, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुर बन्तरा, थाना नन्दगंज। यह फौ0मु0नं0 2612/21 धारा 323, 504, 506, 452 भादवि के मामले में वांछित था के रूप में की गयी।
पुलिस ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है।