रिपोर्टर: सुमित श्रीवास्तव,
गाजीपुर। थाना नंदगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम धरवां में एक पक्के मकान में महिला जैबुन निशा पत्नी गुलफाम उम्र 40 वर्ष एवं उसकी पुत्री ऐमन उम्र 12 वर्ष का गला कटा हुआ शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही थाना नंदगंज पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के क्रम में स्पष्ट हुआ कि दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।
प्रकरण में परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है और हत्यारों की तलाश की जा रही है।

