कासिमाबाद पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित 22 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कासिमाबाद पुलिस को सफलता मिली। पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त सूत्रों के अनुसार सोमवार को उ0नि0 पुष्पेश चन्द्र दूबे मय हमराह टीम द्वारा बहादुरगंज ढाबा के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 362/2026 धारा 137(2), 87, 64(1), 351(3) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त को धर दबोचा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रेम कुमार पुत्र अच्छेलाल राम, निवासी ग्राम पारा, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर (उम्र करीब 22 वर्ष) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।