गोवंश तस्करी करते 2 शातिर गिरफ्तार, पिकअप से 7 गोवंश और तमंचा बरामद

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गोवध अधिनियम के मामले में 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के पर्यवेक्षण में उ0नि0 कृष्ण कुमार पाण्डेय अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान जहूराबाद मंदिर के पास एक पिकअप को संदिग्ध अवस्था में चेक किया गया।
तलाशी के दौरान पिकअप से 07 गोवंश (04 जीवित और 03 मृत), एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है। इस संबंध में थाना बरेसर पर मु0अ0सं0 225/26 धारा 3/5A,5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में 1. जमीर (31 वर्ष) पुत्र सत्तार निवासी नसीराबाद खुर्द थाना हलधरपुर जनपद मऊ इस पर पहले से ही हत्या के प्रयास, गोहत्या, गैंगेस्टर और आर्म्स एक्ट सहित 11 मुकदमे दर्ज हैं। 2. दुर्गेश कुमार (24 वर्ष) पुत्र स्व0 खरपत्तू प्रसाद ग्राम किड़िहरापुरा थाना भीमपुरा जनपद बलिया इस पर भी गोहत्या और गैंगेस्टर एक्ट के 3 मुकदमे दर्ज हैं।