{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
गाजीपुर ।
भाजपा के युवा नेता पीयूष राय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 30 जुलाई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री लगभग 692 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे ।
इस अवसर पर पीयूष राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने दावा किया कि मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र लंबे समय तक माफियाओं के प्रभाव में रहा, लेकिन अब कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है और क्षेत्र विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है ।
उन्होंने बताया कि भांवरकोल क्षेत्र में जाम की समस्या के समाधान के लिए गाजीपुर और बलिया जिला प्रशासन संयुक्त रूप से कार्ययोजना तैयार कर रहा है, जिससे लोगों को शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद है ।
उन्होंने यह भी कहा कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना पर कार्य प्रगति पर है। उनके अनुसार, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही उद्योगों की स्थापना शुरू होने की संभावना है ।
वहीं पत्रकार वार्ता के अंत में पीयूष राय ने जनपदवासियों से अपील की कि वे 30 जुलाई को नवीन कृषि मंडी, यूसुफपुर (मुहम्मदाबाद) पहुंचकर मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनें और विकास कार्यक्रम के साक्षी बनें ।