ओबीसी छात्रों को टॉप क्लास स्कूलों में पढ़ने के लिए 1.25 लाख तक मिलेगी मदद, 30 नवंबर तक करें आवेदन
(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
गाजीपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया है कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा OBC वर्ग के छात्रों के लिए टॉप क्लास एजुकेशन इन स्कूल स्कीम चलाई जा रही है।
योजना के तहत ऐसे छात्र आवेदन कर सकते हैं जिनके अभिभावक की सालाना आय 2.50 लाख रुपये से कम है। चयनित छात्रों को कक्षा 9-10 में 75 हजार रुपये और कक्षा 11-12 में 1 लाख 25 हजार रुपये सालाना सहायता राशि दी जाएगी।
चयन यशस्वी (YET) एंट्रेंस टेस्ट की मेरिट से होगा, जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से कराया जाएगा। आवेदन के लिए छात्रों को वेबसाइट http://yet.nta.ac.in पर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर नवीन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 है। सभी छात्र-छात्राओं से समय से आवेदन करने और शिक्षण संस्थाओं से आवेदनों का सत्यापन कर समय पर अग्रसारित करने की अपील की है।