आईटीआई की रिक्त सीटों पर Walk-in प्रवेश शुरू, 30 अक्टूबर तक मिलेगा मौका

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
गाजीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर और नव संचालित संस्थान जहूराबाद में SCVT व्यवसायों के अंतर्गत रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर यह प्रवेश टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से संचालित कोर्सों में किया जा रहा है।
संस्थान के अनुसार गाजीपुर मुख्य परिसर में 5 आधुनिक व्यवसायों में कुल 81 सीटें रिक्त हैं। इसमें Virtual Analysis and Designer-FEM में 22, Manufacturing Process Control and Automation में 20, Additive Manufacturing Technician (3D Printing) में 27, Industrial Robotics & Digital Manufacturing Technician में 08 और Sewing Technology में 04 सीटें शामिल हैं।
वहीं नव संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जहूराबाद में 4 व्यवसायों में कुल 61 सीटों पर प्रवेश होना है। जिसमें COPA में 02, मशीनिस्ट में 17, RAC में 12 और वेल्डर ट्रेड में 30 सीटें रिक्त हैं। प्रशासन ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह Walk-in के आधार पर चल रही है और इसकी अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है।
नये इच्छुक अभ्यर्थी विभाग द्वारा पूर्व में जारी लिंक पर आवेदन कर अपना प्रवेश ले सकते हैं, जबकि पूर्व से पंजीकृत पुराने अभ्यर्थी सीधे संस्थान में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।