अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस, 200 महिला किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
विकसित भारत में महिला किसानों की भूमिका पर हुई चर्चा, 60 किसानों को मिला निःशुल्क बीज मिनीकिट
गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर जिला कृषि अधिकारी की मौजूदगी में कृषि विभाग के सभागार में “विकसित कृषि और विकसित भारत के निर्माण में महिला किसानों की भूमिका” विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि भारतीय कृषि में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। ग्रामीण भारत में 75 से 85 प्रतिशत महिलाएं आजीविका के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर निर्भर हैं।
कार्यक्रम में जनपद की लगभग 200 महिला किसानों को कृषि की छोटी-छोटी लेकिन काम की बातों का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें मत्स्य, उद्यान, कृषि और पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
वहीं कृषि निवेश केंद्र, जमानिया में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने 60 किसानों को निःशुल्क चना और सरसों के मिनीकिट वितरित किए। इसका उद्देश्य छोटे और मध्यम किसानों को दलहन-तिलहन की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो सके।