{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
गाजीपुर ।
जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक फुट (फ्लैग) मार्च किया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया ।

इस फुट मार्च के दौरान पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान भी चलाया। अभियान के तहत संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेजों की जांच की तथा लोगों से कानून का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की ।

इस बाबत एएसपी राकेश मिश्रा ने बताया कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए इस प्रकार के फुट मार्च और सघन चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास बढ़ा है ।