कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

ईडी ने कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (डीसीपी) शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कराया है। एजेंसी को आशंका है कि वह देश छोड़कर भागने की कोशिश कर सकते हैं।हालांकि, वह अब तक एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, दक्षिण कोलकाता के बालीगंज निवासी सोना पप्पू पर जमीन कब्जाने, रंगदारी वसूली और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।इन आरोपों के आधार पर ईडी ने मनी लॉड्रिंग की जांच शुरू की थी। इस मामले में व्यवसायी जय कामदार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के सिलसिले में ईडी ने हाल ही में फर्न रोड स्थित शांतनु बिस्वास के आवास पर छापेमारी भी की थी।