रिपोर्टर: सुमित श्रीवास्तव,
एंटी रोमियो टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों में की चेकिंग, महिलाओं-बेटियों को किया जागरूक, शोहदों के खिलाफ की गई कार्रवाई
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद में पुलिस ने सघन जागरूकता और चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मुख्य-मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं, बेटियों और आम लोगों को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य, महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया।
वहीं, मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण और चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर, पार्क, बाजार और बस स्टैंड जैसे स्थानों पर विशेष नजर रखी गई। मनचलों और शोहदों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना और उन्हें सशक्त बनाना है। यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।