रिपोर्टर: सुमित श्रीवास्तव,
<span;>गाजीपुर। छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत गंगा के गहरे जल वाले घाटों पर प्रवेश, स्नान और अर्घ्य देने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर उपजिला मजिस्ट्रेट सदर ने बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है।
सदर तहसील के छोटा महादेवा, बड़ा महादेवा, फॉक्सगंज, रिवर बैंक व पत्थर घाट, सुहवल के युवराजपुर और जमानिया के भोले बाबा की चौरी पर यह प्रतिबंध लागू होगा। गहरे जल में डूबने की आशंका को देखते हुए यह आदेश दिया गया है।
घाटों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, पुलिस बल, गोताखोर और बचाव दल तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं से सुरक्षित व चिन्हित स्थलों पर ही अर्घ्य देने की अपील की गई है। यह आदेश छठ पर्व तक लागू रहेगा। उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।