रिपोर्टर: सुमित श्रीवास्तव,
संत श्री यूश महाराज ने फीता काटकर किया एलिगेंट के चार दिवसीय फर्नीचर मेले का शुभारंभ
<span;>गाजीपुर।पूर्वांचल के प्रतिष्ठित फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक एवं इन्वर्टर बैटरी सोलर प्रतिष्ठान एलिगेंट अप्लायंसेज, कचहरी रोड, गाजीपुर के चार दिवसीय फर्नीचर मेले का उद्घाटन गुरुवार को ज्ञान मूर्ति संत श्री यूश महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
तीस वर्षों से सिर्फ सागौन के फर्नीचर के लिए प्रसिद्ध एलिगेंट अप्लायंसेज के प्रोपराइटर इंजीनियर संजीव गुप्ता ने बताया कि आज एलिगेंट पूर्वांचल में विश्वसनीयता और सेवा का प्रतीक बन चुका है। यहाँ गोदरेज, स्लीपवेल, निलकमल, डैक, नेशनल, त्रिवेणी, LG, वोल्टास, हैवेल्स, मैंगो एवं सागौन फर्नीचर की विशाल रेंज उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि एलिगेंट की ऐतिहासिक स्कीम “विवाह आपका, इंतजाम हमारा” के अंतर्गत मैरेज पैकेज की खरीद या बुकिंग करने पर 37,000 रुपये मूल्य के टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन बिल्कुल मुफ्त दिए जा रहे हैं। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।