नोनहरा पुलिस ने 6.5 किलो गांजा के साथ बक्सर के तस्कर को दबोचा

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा पुलिस को कामयाबी मिली। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी की टीम ने लखमीपुर गांव में चेकिंग के दौरान 6 किलो 550 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार नितेश कुमार सिंह (26) पुत्र रविन्द्र सिंह, निवासी गोविन्दपुर, थाना चौसा, जिला बक्सर (बिहार) को पकड़ा गया। उसके कब्जे से दो बंडल में रखा 6.550 किलो नाजायज गांजा और तस्करी में इस्तेमाल हो रही होंडा साइन बाइक (UP61BP2481) बरामद हुई है।
थाना नोनहरा में आरोपी के खिलाफ मु0अ0स0 332/2026 धारा 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी अटवा मोड़ उ0नि0 अविनाश मणि तिवारी भी शामिल रहे।