डीएम-एसपी ने PET परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, शुचितापूर्ण परीक्षा के दिए निर्देश

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा।
रविवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सनबीम विद्यालय और एवरग्रीन विद्यालय समेत कई केंद्रों पर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान CCTV कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्षों की निगरानी और अभ्यर्थियों की चेकिंग प्रक्रिया को बारीकी से परखा गया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा की शुचिता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को मुस्तैद रहने और परीक्षा केंद्रों के बाहर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस दौरान पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में जुटी रही।
