गाजीपुर में कल होगा सब-जूनियर हॉकी और सीनियर वर्ग के ट्रायल, इटावा, अलीगढ़ और वाराणसी में होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
गाजीपुर, 06 अक्टूबर 2026। जनपद में खेल प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। क्रीड़ा अधिकारी, गाजीपुर ने बताया है कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 17 अक्टूबर 2026 तक जनपद इटावा में किया जा रहा है।इसके लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल कल दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार स्थित जिला खेल कार्यालय के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि कल सुबह 9:30 बजे तक करा सकते हैं।
जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी वाराणसी मंडल की टीम में शामिल होने के लिए 08 अक्टूबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर, वाराणसी में प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल में आने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ फोटोयुक्त पात्रता प्रमाण पत्र, प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। प्रवेश निःशुल्क रहेगा।पं
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत सीनियर प्रतियोगिता इसके साथ ही वर्ष 2026-27 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सीनियर महिला/पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। इसमें वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी आयु 25 वर्ष से कम हो।
1. हॉकी (महिला वर्ग):
मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल 09 अक्टूबर 2026 को दोपहर 02:00 बजे होगा, जबकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 17 अक्टूबर तक अलीगढ़ में आयोजित की जाएगी।
2. बैडमिंटन (पुरुष/महिला वर्ग):
मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल 08 अक्टूबर 2026 को दोपहर 02:00 बजे होगा, जबकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 10 से 12 अक्टूबर तक सिगरा, वाराणसी में होगी। दोनों वर्गों के खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
