गाजीपुर , 21 जुलाई 2026 ।
बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को जनपद स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नगर संसाधन केंद्र महुआ बाग से जिलाधिकारी कार्यालय तक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया ।
इस रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करना तथा अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना था ।
इस रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने “सब पढ़ें, सब बढ़ें”, “हर बच्चा स्कूल जाए” सहित विभिन्न प्रेरक नारों के माध्यम से शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। बच्चों के हाथों में आकर्षक बैनर एवं तख्तियां थीं, जिनके माध्यम से सभी को विद्यालयों में बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया ।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी (नगर) श्री मिन्हाज आलम, डीसी सामुदायिक श्री अमित राय, नगर क्षेत्र के पांचों संकुलों के संकुल शिक्षक श्री पीयूष कुमार श्रीवास्तव, श्री अदनान अहमद, श्री नफीसुर रहमान अंसारी, श्री मोहम्मद हसीन एवं श्री प्रदीप कुमार पांडे, एआरपी श्री रितेश सिंह तथा नगर क्षेत्र के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के अधिकार, शत-प्रतिशत नामांकन तथा नियमित विद्यालयी उपस्थिति के महत्व पर भी बल दिया गया। रैली का समापन जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में हुआ ।