
गाजीपुर ।
रोटरैक्ट क्लब गाजीपुर “गंगा” की अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन शास्त्रीनगर स्थित मां कवलपति हॉस्पिटल में किया गया। बैठक में आगामी सत्र 2026-27 के लिए क्लब की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया ।
इस बैठक में डॉ. स्वतंत्र सिंह को क्लब का 28वां अध्यक्ष, सक्षम वर्मा को सचिव, राजा हुसैन को कोषाध्यक्ष तथा विशाल चौरसिया को उपाध्यक्ष चुना गया। नव-निर्वाचित पदाधिकारी 1 जुलाई 2026 से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे ।
बैठक की अध्यक्षता वर्तमान अध्यक्ष शुभ वर्मा ने की। इस अवसर पर क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट रोटेरियन संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले 27 वर्षों से क्लब की परंपरा रही है कि अध्यक्ष एवं सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति और सदस्यों के समर्थन से किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष गाजीपुर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. स्वतंत्र सिंह के अध्यक्ष चुने जाने से क्लब के सदस्यों में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है ।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. स्वतंत्र सिंह ने कहा कि वर्तमान सत्र में अध्यक्ष शुभ वर्मा के नेतृत्व में क्लब ने समाज सेवा, जनकल्याण और मानवीय सहायता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगामी सत्र में भी क्लब सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की इसी परंपरा को आगे बढ़ाएगा तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगा।
बैठक में डॉ. बीती सिंह, कामदेश्वर सिंह, गोपाल जी वर्मा, विवेक गुप्ता, आकाश दीप, चंद्रमोहन केशरी, संतोष कुमार केशरी, आदर्श सिंह, आकाश वर्मा, अमन वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।