
गाजीपुर।
शहर के बंसीबाजार स्थित अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंटीरियर लाइटिंग शोरूम प्रकाश लाइट हाउस का मंगलवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता एवं समाजसेवी हर्ष सिंह ने फीता काटकर किया। शुभारम्भ अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि हर्ष सिंह ने कहा कि जनपद में आधुनिक इंटीरियर डिजाइनिंग एवं सजावटी इलेक्ट्रॉनिक्स लाइटिंग शोरूम की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। प्रकाश लाइट हाउस के माध्यम से अब लोगों को आधुनिक डिजाइन की लाइटिंग सामग्री खरीदने के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठान गाजीपुर के व्यापारिक विकास के साथ-साथ स्थानीय ग्राहकों के लिए भी बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।

इस अवसर पर शोरूम के प्रोपराइटर प्रकाश तिवारी ने बताया कि जनपद में हैंगिंग लाइट, झूमर, वाल लाइट, डेकोरेटिव लाइट एवं इंटीरियर लाइटिंग उत्पादों की सीमित उपलब्धता को देखते हुए इस नए प्रतिष्ठान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को यहां आधुनिक डिजाइनों की आकर्षक एवं उच्च गुणवत्ता वाली इलेक्ट्रॉनिक्स लाइटिंग सामग्री किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि प्रकाश लाइट हाउस में घर, ऑफिस, होटल, शोरूम एवं विभिन्न प्रकार की साज-सज्जा हेतु आधुनिक लाइटिंग उत्पादों का विशाल संग्रह उपलब्ध रहेगा, जिससे ग्राहकों को अब दूसरे शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी ।
इस अवसर पर क्रांति तिवारी, परितोष तिवारी (एडवोकेट), सन्नी सिंह, जीतू सिंह, पंकज सिंह, लवकुश तिवारी, अनुराग सिंह, विवेक सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।