वरिष्ठ पत्रकार दुर्गविजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक वीर अर्जुन के जिला संवाददाता व उत्तर प्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त पत्रकार दुर्गविजय सिंह का निधन
गाजीपुर। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार दुर्गविजय सिंह जी का रविवार को शाम करीब 4 बजे निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही जनपद के पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
दुर्गविजय सिंह जी की तबीयत पिछले तीन माह से खराब चल रही थी। वह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे, जहाँ उनकी कीमोथेरेपी हुई थी। इसके बाद वह अपने घर पर ही थे और अचेत अवस्था में थे। रविवार शाम लगभग 4 बजे के करीब उनके निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई।
दुर्गविजय सिंह लखनऊ से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र ‘वीर अर्जुन’ के गाजीपुर जिले के जिला संवाददाता थे। साथ ही वे उत्तर प्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त पत्रकार और गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन, गाजीपुर के सक्रिय सदस्य थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका लंबा और सम्मानजनक अनुभव रहा है। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ के चले गये।
उनके निधन से पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।