रिपोर्टर प्रमोद सिन्हा
<span;>गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत कार्यशालाओं की तैयारी को लेकर आज मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन के सभागार में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित हुई।
<span;>बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अजीत चौबे ने कहा कि आगामी 19 नवंबर को जनपद की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ अलग-अलग स्थानों पर मतदाता जोड़ो अभियान की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यशालाओं के माध्यम से अभियान की रूपरेखा, कार्यपद्धति एवं संगठनात्मक दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
<span;>जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि संगठन के सभी 604 शक्ति केंद्रों एवं 3335 बूथों पर सक्रियता और समन्वय के साथ कार्य करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पित है। अभियान की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अपने निर्धारित दायित्वों के प्रति संगठन निष्ठा के साथ लगना है।
<span;>भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने अपने संबोधन में कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्य है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ समर्पित रुप से कार्य करते हुए सभी पात्र मतदाताओं का नाम न छूटे इसका ध्यान रखना होगा ।
<span;>बैठक का संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।
<span;>इस अवसर पर पारसनाथ राय,जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह, सुमित तिवारी,विश्व प्रकाश अकेला, विरेन्द्र चौहान, पूनम मौर्या, अमित सिद्धार्थ,शनाउल्ला, धनन्जय चौबे, अशोक कुमार,गर्वजीत सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा सहित पार्टी के सभी विधान सभा प्रभारी व बीएलए-1, मौजूद रहे।